कौन कहते हैं भगवान आते नहीं (अच्युतम केशवं) भजन (Kaun Kahte Hain Bhagwan Aate Nhi)

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

बिन बुलाये आएंगे, श्याम रह ना पाएंगे।
तेरी पीड़ा, तेरे दुख, श्याम सह ना पाएंगे।

आस्था से पूरी, बंद करके आँखों को।
दिल से तुम बुलाओ तो सही॥

कौन कहते हैं भगवान आते नहीं,
लोग मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

कोई छोटा न बड़ा, सब बराबर हैं यहाँ।
राम के हैं हम सभी, राम सबके हैं यहाँ॥

मन में शृद्धा हो अगर, तो मना वो ना करे।
चाहे जूठा ही सही, भोग वो स्वीकार ले॥

भाव जिसका मन में, राम के लिए पूरा।
वो मना करेंगे भी नहीं...॥

कौन कहते हैं भगवान आते नहीं,
लोग मीरा के जैसे बुलाते नहीं।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

कौन कहते हैं भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

कौन कहते हैं भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी वल्लभम।

अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम।

Kaun Kahte Hain Bhagwan Aate Nhi
Next Post Previous Post