जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ -भजन (Jay Gauri Maa Bhajan, Vivah Movie)

ओ... जय जय जय गिरिराज किशोरी,
जय महेशमुख चन्द्रचकोरी।

जय गौरी माँ तेरी, जय हो गौरी माँ,
अमर सुहागन जय देवी माँ।

ओ मैया शृंगार तेरा लाल है,
ओ गौरी शृंगार तेरा लाल है।
लाल महावर लाल लाल मेहंदी,
लाल सिंदूर तो लाल लाल चुनरी।
मृगमद का तिलक तेरे भाल है,
दर्शन करके ये मनवा निहाल है।
वो गौरी शृंगार तेरा लाल है॥

ओ... मन वांछित वर देने वाली,
रखियो अमर सुहाग की लाली,
जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ,
अमर सुहागन जय देवी माँ।

जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ,
अमर सुहागन जय देवी माँ॥

Next Post Previous Post