शनि देव आरती- ॐ जय शनिदेव हरे, प्रभु जय शनिदेव हरे (Om Jai Shani Dev Hare, Prabhu Jai Shanidev Hare)

ॐ जय शनि देव हरे,
प्रभु जय शनि देव हरे।
सकल विश्व के संकट,
क्षण में दूर करे।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

तुम करुणामय स्वामी,
विश्व विदित देवा।
भक्त हितों के रक्षक,
तनिक पायें सेवा।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

सूर्य पुत्र भय काल मिटाओ,
सबके सुख राशि।
दुःख दारिद्र विनाशक,
तुम चहुँ दिश वासी।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

दीन बंधू अति द्रवित दयामय,
सबके प्राण पति।
प्रभु सदमार्ग दिखाओ,
करो दूर कुमति।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

तुम सर्वत्र विराजे,
तुम अन्तर्यामी।
महाकाल भय हारी,
तुम सबके स्वामी।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

मात पिता बंधू तुम,
सब कुछ हो मेरे।
पूर्ण कृपा बरसाओ,
द्वार पड़ा तेरे।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

हो एकाग्र चित्त,
प्रभु दया दृष्टि कीजे
परम भक्ति कृपा करी,
संकट हर लीजे।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

होये मनोरथ सुफल भक्तों की,
नैया पार करो।
चरण पड़ा प्रभु तेरे,
सर पे हाथ धरो।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

श्री शनि देव कृपा कारी,
दूर अज्ञान करो।
बजरंग चिंता हारी,
भक्तों पे कृपा करो।
ॐ जय शनि देव हरे...॥

ॐ जय शनिदेव हरे, शनिदेव आरती अन्य वीडियो

Rajesh Chandra
Tara Devi
Varsha Srivastava
Anup Jalota
Om Jai Shani Dev Hare, Prabhu Jai Shanidev Hare
Next Post Previous Post