ॐ जय शैलपुत्री माँ, मैया जय शैलपुत्री माँ -आरती (Om Jay Shailputri Maa, Maiya Jay Shailpuri Maa Aarti)

शैलपुत्री माँ आरती

"वन्दे वांच्छित लाभाय
चंद्रार्धकृतशेखराम्‌।
वृषारूढ़ां शूलधरां
शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌॥"

ॐ जय शैलपुत्री माँ,
मैया जय शैलपुत्री माँ।
सर्व सुखों की दात्री,
देना माँ करुणा॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥ 

हस्त कमल अति सोहे,
त्रिशूलधारिणी माँ।
शीश झुकावें हम सब,
कृपा माँ नित करना॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

दक्षराज सुता मैया,
कष्टनिवारिणी माँ।
नव दुर्गाओं में प्रथम,
तुम्हरी है पूजा॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

वृषभ पे मैया विराजे,
शीश मुकुट सोहे।
ऋषि मुनि नर गुण गावें,
छवि अति मन मोहे॥
ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

घट घट व्यपिनी माता,
सुख तुमसे आवे।
जो कोई ध्यावे मन से,
इच्छित फल पावे॥ 

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

भक्तों के मन में मैया,
तुम्हारा नित है निवास।
रिद्धि सिद्धि प्रदात्री,
तुमसे है दिव्य प्रकाश॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

नवरात्रि में जो भी,
व्रत माता का करे।
आनंद नित वो पावे,
माँ भंडार भरे॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

हम सब तुम्हरे मैया,
तुम हमरी माता।
दया दृष्टि माँ करना,
हम करें जगराता॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

शैलपुत्री माता की आरती,
जो जन नित गावे।
सुख की बदरी बरसे,
मन नित हर्षावे॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ,
मैया जय शैलपुत्री माँ।
सर्व सुखों की दात्री,
देना माँ करुणा॥

ॐ जय शैलपुत्री माँ॥

Shailputri Mata Aarti Om Jay Shailputri Maa
Next Post Previous Post