राम कहानी सुनो रे राम कहानी -भजन (Ram Kahani Suno Re Ram Kahani)

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी।
कहत सुनत आवे...
कहत सुनत आवे अंखियों में पानी।
राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
राम कहानी सुनो श्री राम कहानी।

श्री राम, जय राम, जय-जय राम।
श्री राम, जय राम, जय-जय राम॥

दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे।

दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे।
वे सूर्य वंश के सूरज,
वे रघुकुल के उज्जयारे।
राजीव नयन बोलें...
राजीव नयन बोलें, मधुभरी वाणी।

राम कहानी सुनो श्री राम कहानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी।

शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के।

शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के।
घर त्याग भये वनवासी,
पित की आज्ञा सिर धरके।
लखन सिया ले संग...
लखन सिया ले संग, छोड़ी रजधानी।

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी।
श्री राम, जय राम, जय-जय राम।
श्री राम, जय राम, जय-जय राम॥

खल भेष भिक्षु का धर के,
भिक्षा का आग्रह करके।

खल भेष भिक्षु का धर के,
भिक्षा का आग्रह करके।
उस जनक सुता सीता को,
छल बल से ले गया हर के।
बड़ा दुःख पावे...
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी।

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी।

श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो,

श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो।
सीता माँ की सेवा में,
रघुवर को संदेसा लायो।
और संग लायो...
और संग लायो, प्रभु मुद्रिका निसानी।

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी।

राम कहानी सुनो रे राम कहानी भजन अन्य वीडियो

Kiran Kumar Julmi
Shri Pawan Tiwari
Nayan Nandwana
Ram Kahani Suno Re Ram Kahani
Next Post Previous Post