दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जायेगा - भजन (De De Thoda Pyar Maiya Tera Kya Ghat Jayega)

Bhajan De De Thoda Pyar Maiya Tera Kya Ghat Jayega Lyrics in Hindi

Song: De De Thoda Pyar Maiya
Singer: Lakhbir Singh Lakkha
Music: Sohan Lal
Lyrics: Ram Lal Sharma
Label : Yuki

De De Thoda Pyar Maiya

दे दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार...
दे दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार...
दे दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार॥

दे दिया तुमने, सबको सहारा माँ,
जो द्वारे आया है...
भर दिया दामन, उसका ख़ुशी से माँ,
जो अर्जी लाया है...

मुझको देने से,
मुझको देने से खजाना, कम नही हो जायेगा,
मुझको देने से,
मुझको देने से खजाना, कम नही हो जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार॥

है पुराना माँ, रिश्ता हमारा जो,
उसे तुम याद करो..
करदे कृपा ओ माँ, बालक तुम्हारा हूँ,
मेरे सिर पर हाँथ धरो..

प्यार का रिश्ता,
प्यार का रिश्ता हमारा, टूटने ना पायेगा,
माँ प्यार का रिश्ता,
प्यार का रिश्ता हमारा, टूटने ना पायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार॥

नैया मेरी ये माँ, तेरे हवाले है,
इसे अब पार करो..
गर दे दिया तुमने, इसको किनारा माँ,
तो ये विश्वास करो.. माँ...

ये तेरा दरबार,
ये तेरा दरबार जय जयकारों, से गुंजायेगा,
ये तेरा दरबार,
ये तेरा दरबार जय जयकारों, से गुंजायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा॥

दे दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार...
हो दे दे थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जायेगा,
ये बालक भी तर जायेगा,
दे दे थोड़ा प्यार॥

दे दे थोड़ा प्यार,
दे दे थोड़ा प्यार,
दे दे थोड़ा प्यार...

भजन
Next Post Previous Post