देखा लखन का हाल तो श्री राम रो पड़े - भजन (Dekha Lakhan Ka Haal To Shri Ram Ro Pade)

Dekha Lakhan Ka Haal To Lyrics

देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े,

देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।
अंगद सुग्रीव जामवंत,
बलवान रो पड़े॥

देखा लखन का हाल तो,
मेरे राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

लंका विजय की अब मुझे,
चाहत नहीं रही।

लंका विजय की अब मुझे,
चाहत नहीं रही।
मुझमें धनुष उठाने की,
ताकत नही रही।
रघुवर के साथ धरती,
आसमान रो पड़े॥

देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

करने लगे विलाप,
श्री राम फुटकर।

करने लगे विलाप,
श्री राम फुटकर।
क्या मै जवाब दूँगा,
अयोध्या में लौटकर।
जितने थे मन में राम के,
अरमान रो पड़े॥

देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

सुग्रीव जामवंत, सुनो,
ऐ अंगद बलवान।

सुग्रीव जामवंत, सुनो,
ऐ अंगद बलवान।
लछमण नहीं बचा तो,
त्याग दूँगा मै भी प्राण।
धरती पे जो पड़ा था,
धनुषबाण रो पड़े॥

देखा लखन का हाल तो,
मेरे राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

देखा जो जामवंत ने,
तो हनुमान उड़ गए।

देखा जो जामवंत ने,
तो हनुमान उड़ गए।
सूर्योदय से ही पहले,
बूटी ले मुड़ गए।
गले लगा हनुमान को,
भगवान रो पड़े॥

देखा लखन का हाल तो,
मेरे राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

गले लगा हनुमान को,
भगवान रो पड़े।

देखा लखन का हाल तो,
मेरे राम रो पड़े,
देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

देखा लखन का हाल तो,
श्री राम रो पड़े।

Next Post Previous Post