महिषासुर बलवान से सारा - भजन (Mahishasur Balwaan Se Saara)

Mahishasur Balwaan Se Saara Lyrics in Hindi

Bhajan: Mahishasur Balwaan Se Saara
Singer: Lakhbir Singh Lakkha
Music Director: Surinder Kohli
Lyricist: Guru Ji Ramlal Sharma
Album: Maiya Ka Chola Hai Rangla
Music Label: T-Series

महिषासुर बलवान से सारा भजन

महिषासुर बलवान से सारा, भू-मण्डल घबराया,
महिषासुर बलवान से सारा, भू-मण्डल घबराया,
बड़े बड़े वीरों को जिसने पल में मार गिराया।

हो ऐसा छाया रण भूमि में,
ऐसा छाया रण भूमि में,
सुर नर सब घबराए।
ब्रह्मा, विष्णु, शिवशंकर से,
आकर विनय सुनाये,
सारे आकर विनय सुनाये,
सारे आकर विनय सुनाये॥

ओ...
भक्तों की सुन टेर,
नहीं एक पल देर लगाई,
भक्तों की सुन टेर,
नहीं एक पल देर लगाई।
होकर सिंह सवार मात,
विकराल रूप धार आई।

ओ शंख, चक्र, त्रिशूल, गदा....
ओ शंख, चक्र, त्रिशूल, गदा,
खप्पर और खड्ग संभाली।
दानव दल पर टूट पड़ी माँ,
बनकर के महाकाली,
मैया बनकर के महाकाली,
मैया बनकर के महाकाली॥

ओ... ओए...
धरती अंबर लाल हुई, निकली नैनों से ज्वाला,
धरती अंबर लाल हुई, निकली नैनों से ज्वाला।
चली जोगनी रक्त चाटती, पहन मुंड की माला॥

ओ चंड-मुंड और रक्तबीज को, रणभूमि में मारी।
महिषासुर के केश पकड़ के, ले त्रिशूल संघारी,
मैया ले त्रिशूल संघारी,
मैया ले त्रिशूल संघारी॥

ओ...
ब्रहमा, विष्णु करें आरती, सुर नर शीश नवावे,
ब्रहमा, विष्णु करें आरती, सुर नर शीश नवावे।
अजर-अमर अविनाशी शंकर, तेरा मंगल गावे॥

ओ बारम्बार प्रणाम तुम्हें माँ...,
है बारम्बार प्रणाम तुम्हें शर्मा का आदि भवानी,
अभयदान लक्खा को दे माँ, शिव शक्ति रुद्राणी।
दो माँ शिव शक्ति रुद्राणी,
दो माँ शिव शक्ति रुद्राणी॥

जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
तेरी जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
तेरी जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
शेरावाली माँ तेरी जय जय जय,
मंदिरावली माँ तेरी जय जय जय,
पहाड़ावाली माँ तेरी जय जय जय,
निंबिया वाली माँ तेरी जय जय जय,
शेरावाली माँ तेरी जय जय जय...

जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ,
जय जय माँ तेरी जय जय माँ...

भजन
Next Post Previous Post