नाम है तेरा तारन हारा - भजन (Naam Hai Tera Taran Hara)

Naam Hai Tera Taran Hara, Kab Tera Darshan Hoga

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

तुमने तारे लाखों प्राणी,
ये संतो की वाणी है।

ये संतो की वाणी है,
तेरी छवि पर वो मेरे भगवन,
ये दुनिया दीवानी है।
ये दुनिया दीवानी है,
ये दुनिया दीवानी है।

भाव से तेरी पूजा रचाऊं,
जीवन में मंगल होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

सुरवर मुनिवर जिनके चरण में,
निशदिन शीश झुकाते है।
निशदिन शीश झुकाते है,
जो गाते है प्रभु की महिमा,
वो सब कुछ पा जाते है।
वो सब कुछ पा जाते है,
वो सब कुछ पा जाते है।

अपने कष्ट मिटाने को तेरे,
चरणों का वंदन होगा,
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

मन की मुरादें लेकर स्वामी,
तेरे चरण में आए है।
तेरे चरण में आए है,
हम है बालक तेरे चरण में,
तेरे ही गुण गाते है।
तेरे ही गुण गाते है,
तेरे ही गुण गाते है।

भव से पार उतरने को तेरे,
गीतों का संगम होगा,
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

ऐसी दया कर देना दाता,
निश्छल गुजरे ये जीवन।
निश्छल गुजरे ये जीवन,
रंग लगे नहीं कपट झूठ का,
हो पावन मेरा तन मन,
हो पावन मेरा तन मन,
हो पावन मेरा तन मन।

सेवा में तेरी ओ मेरे स्वामी,
भक्तिभाव अर्पण होगा,
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

सदकर्मों को करते रहें हम,
सच की राह दिखा देना।
सच की राह दिखा देना,
विचलित यदि मन हो जाये तो,
पाप से हमें बचा लेना
पाप से हमें बचा लेना,
पाप से हमें बचा लेना।

अंत समय जब आए तो प्रभु,
दाग मुक्त दर्पण होगा,
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारण हारा,
कब तेरा दर्शन होगा।
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर,
वो कितना सुंदर होगा,
वो कितना सुंदर होगा।

नाम है तेरा तारन हारा भजन अन्य वीडियो

Upasana Mehta
Jyoti Tiwari
Anuradha Paudwal
Gaurangi Gauri Ji
Prakash Gandhi
Next Post Previous Post