शेरोंवाली की जय बोलो - भजन (Sherowali Ki Jai Bolo)

Full Bhajan Sherowali Ki Jai Bolo Lyrics in Hindi

Song: Sherowali Ki Jai Bolo
Singer: Lakhbir Singh Lakkha
Lyrics: Tara Chandra Ji
Label : Yuki
तर्ज: ये देश है वीर जवानों का

Sherowali Ki Jai Bolo

"आ... नाम ओ अम्बे रानी का,
मन से प्राणी गाएगा।
उसका बेड़ा भव सागर से,
पल भर में तर जाएगा॥
लाज रखती है भक्तों की,
बिन मांगे ही सब पाएगा।
और सच्चे मन से ऐ 'लक्खा',
जो जय जयकार बुलाएगा॥"

हो... मेरी मैया शेरों वाली है,
करे भक्तों की रखवाली है,
तो सब भक्तों मिलकर (जय हो)
सब भक्तों मिलकर जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

मेरी मैया शेरों वाली है,
करे भक्तों की रखवाली है,
तो सब भक्तों मिलकर (जय हो)
सब भक्तों मिलकर जय बोलो,
शेरावाली की जय बोलो॥

हो... माँ सर्व मंगला काली है,
नवदुर्गा खप्पर वाली है,
माँ सर्व मंगला, (जय हो)
माँ सर्व मंगला काली है,
नवदुर्गा खप्पर वाली है,
खप्पर वाली की (जय हो)
खप्पर वाली की जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

हो... ममतामयी ममता लुटाती है,
भक्तों की बिगड़ी बनाती है,
ममतामयी (जय हो)
ममतामयी ममता लुटाती है,
भक्तों की बिगड़ी बनाती है,
ममतामयी माँ की (जय हो)
ममतामयी माँ की जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

हो... जो सच्चे मन से ध्याता है,
मुँह माँगा वर वो पाता है,
जो सच्चे मन से (जय हो)
जो सच्चे मन से ध्याता है,
मुँह माँगा वर वो पाता है,
सच्चे दरबार की (जय हो)
सच्चे दरबार की जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

हो... जो शरण में माँ की आया है,
वो झोली भर कर लाया है,
जो शरण में (जय हो)
जो शरण में माँ की आया है,
वो झोली भर कर लाया है,
फिर सच्चे मन से (जय हो)
फिर सच्चे मन से जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

हो... ताराचंद महिमा गाता है,
‘लख्खा’ भी शीश झुकाता है,
ताराचंद (जय हो)
ताराचंद महिमा गाता है,
‘लख्खा’ भी शीश झुकाता है,
एक बार जरा तो (जय हो)
एक बार जरा तो जय बोलो,
शेरोंवाली की जय बोलो॥

मेरी मैया शेरों वाली है,
करे भक्तों की रखवाली है,
तो सब भक्तों मिलकर (जय हो)
सब भक्तों मिलकर जय बोलो,
शेरावाली की (जय बोलो),
मेहरावाली की (जय बोलो),
अम्बेरानी की (जय बोलो),
वैष्णोरानी की (जय बोलो),
जोतावाली की (जय बोलो),
दुर्गे मैया की (जय बोलो),
पहाड़ावाली की (जय बोलो),
शेरोंवाली की (जय बोलो)॥

शेरोंवाली की (जय बोलो),
शेरोंवाली की (जय बोलो),
जय माता दी॥

भजन
Next Post Previous Post