श्री खाटू श्याम जी की आरती: ॐ जय श्री श्याम हरे (Khatu Shyam Ji ki Aarti)

Khatu Shyam Ji ki Aarti, Om Jay Shri Shyam Hare

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

गल पुष्पों की माला,
सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।

Khatu Shyam Aarti Images

Khatu Shyam Ji ki Aarti
Shri Khatu Shyam Ji Ki Aarti, HD Image Shyam Baba Ki Arti

श्री खाटू श्याम बाबा की आरती एचडी इमेज

श्याम बाबा की आरती लिखित में
Khatu Shyam Baba Ki Aarti Likhit Mein

श्री श्याम बाबा की आरती लिखित में डाउनलोड करें

खाटू श्याम आरती अन्य वीडियो

Khatu Shyam Aarti by Nova Rajasthani
Lakhbir Singh Lakkha
Next Post Previous Post