कालरात्रि माता की आरती: कालरात्रि जय जय महाकाली (Kalratri Mata Ki Aarti)

Kalratri Mata Ki Aart: Kalratri Jai Jai Mahakali

कालरात्रि जय जय महाकाली।
काल के मुंह से बचानेवाली॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतारा॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा।
महाकाली है तेरा पसारा॥

खड्ग खप्पर रखनेवाली।
दुष्टों का लहू चखनेवाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा॥

सभी देवता सब नर-नारी।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥

रक्तदंता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुख ना॥

ना कोई चिंता रहे बीमारी।
ना कोई गम ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आवे।
महाकाली मां जिसे बचावे॥

तू भी भक्त प्रेम से कह।
कालरात्रि मां तेरी जय॥

Kalratri Mata Ki Aarti Images

Kalratri Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi HD Image

Maa Kalratri Ki Aarti Lyrics in Hindi HD Image
Next Post Previous Post