श्री कुबेर जी की आरती -ॐ जय कुबेर स्वामी (Kuber Ji Ki Aarti Om Jai Kuber Swami)

Kuber Ji Ki Aarti Om Jai Kuber Swami

जय कुबेर स्वामी,
प्रभु जय कुबेर स्वामी।
हे समरथ परिपूरन,
हे अन्तर्यामी ॥

ॐ जय कुबेर स्वामी
प्रभु जय कुबेर स्वामी..

विश्रवा के तुम लाल,
माँ इदविदा के प्यारे।
कावेरी के नाथ हो
शिवजी के दुलारे।
ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

मनिग्रवी मीनाक्षी देवी,
नलकुबेर के तात।
देवलोक में जागृत,
आप ही हो साक्षात॥

ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

रेखा नर्मदा तट,
शोभा अतिभारी।
करनाली में विराजत,
भोले भंडारी॥
ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

वंध्या पूत्र रतन और,
निर्धन धन पाये।
मनवांछित फल देते,
जो मन से ध्याये॥

ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

सकल जगत में तुम ही,
सब के सुखदाता।
दास जयंत कर वन्दे,
जाये बलिहारी।
ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

जय कुबेर स्वामी,
प्रभु जय कुबेर स्वामी।
हे समरथ परिपूरन,
हे अन्तर्यामी॥

ॐ जय कुबेर स्वामी...॥

इसे भी पढ़ें
Next Post Previous Post