दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना - प्रार्थना (Daya Kar Daan Bhakti Ka Prarthna)

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश ने सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए अलग अलग प्रार्थनाओं का निर्धारण किया है, जिसमें यह प्रार्थना हर मंगलवार को की जाती है। जिसमें प्रार्थना के बाद राष्ट्रगान और ध्यान (Meditation) के लिए भी समय भी निर्धारित है।
दया कर दान भक्ति का: प्रार्थना
दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना।
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना।
हमारे ध्यान में आओ,
प्रभु आँखों में बस जाओ।
अँधेरे दिल में आकर के,
प्रभु ज्योति जगा देना।
बहा दो प्रेम की गंगा,
दिलों में प्रेम का सागर।
हमें आपस में मिल-जुल के,
प्रभु रहना सीखा देना।
हमारा धर्म हो सेवा,
हमारा कर्म हो सेवा।
सदा ईमान हो सेवा,
व सेवक जन बना देना।
वतन के वास्ते जीना,
वतन के वास्ते मरना।
वतन पर जाँ फिदा करना,
प्रभु हमको सीखा देना।
दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना।
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना।
दया कर दान भक्ति का - प्रार्थना के अन्य वीडियो
Daya Kar Dan Vidya Ka - Vidhi Deshwal
Morning Prayer Daya Ka Dan Bhakti Ka -Ishika Aditi